बोकारो, मार्च 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। होली के त्योहार को लेकर 3 व 4 मार्च को सरकारी छुट्टी है। शांतिपूर्ण महौल में इस त्योहार को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारियों सहित स्वास्थ्य विभाग व अग्निशमन को पूरा अलर्ट किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिले के अलग-अलग थाने क्षेत्रों में 245 से अधिक मजिस्ट्रेट व करीब सवा तीन सौ पुलिस पदाधिकारियों सहित जवानों की ड्यूटी लगाई गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष के अलाव करीब आधा दर्जन मिनी नियंत्रण कक्ष को एक्टिव किया गया है। जहां से सुरक्षा पर पूरी नजर रखी जाएगी। नियंत्रण कक्ष व मिनी नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में सक्रिय रहेगा। अस्पताल में इमरजेंसी सेवा रहेगी बहाल होली के दिन यानी 4 मार्च को छुट्टी के कारण सदर अस्पताल सहित सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहेगी। सदर सहित सभी अस्पतालों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.