हमीरपुर, फरवरी 17 -- हमीरपुर/राठ, संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन छात्रों ने गणित की परीक्षा दी। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों ने स्लेबस के अंतर्गत प्रश्नपत्र आने पर संतोष जताया। कुछेछा स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को चार स्कूलों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके केंद्र में महर्षि विद्या मंदिर, सरदार पटेल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल और केंद्रीय विद्यालय सुमेरपुर के हाईस्कूल के कुल 299 छात्र पंजीकृत थे। पहले दिन गणित की परीक्षा में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर लौटे परीक्षार्थियों ने ...