सहरसा, मार्च 6 -- पतरघट। प्रखंड क्षेत्र में रंगों का दो दिवसीय पर्व होली बुधवार को प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पतरघट, कपसिया, विशनपुर, कहरा, धबौली, पस्तपार बाजार सहित कई गांवों में लोगों ने परंपरागत तरीके से एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जोगिरा गीतों के साथ उत्सव मनाया। हालांकि पुलिस की सक्रियता के बावजूद कुछ सड़कों पर नशेड़ियों की हल्की गतिविधियां भी देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...