मधेपुरा, मार्च 28 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। श्रद्धालुओं ने रामनवमी त्योहार पर अपने-अपने प्रतिष्ठान पर पुराने ध्वज को हटाकर नया ध्वजारोहण किया। रामनवमी को लेकर फुलौत, अरजपुर, कलासन, भटगामा, लौआलगान, मोरसंडा, रसलपुर धुरिया, चिरौरी, पैना, घोषई, चौसा पूर्वी, धनेशपुर सहित अधिकांश जगहों में भी श्रद्धालु संकट मोचन हनुमान की ध्वजा स्थापित कर पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी तरफ माता दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में पूजा अर्चना और रामायण पाठ संपन्न किया गया। समापन समारोह के अवसर पर मंदिर परिसर में तीन कुंडिया हवन यज्ञ किया गया। रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की अलग-अलग टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.