सुपौल, जून 3 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने की। उन्होंने लोगों से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। कहा कि किसी भी असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी दें। पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने कहा कि इस प्रखंड कि खास बात रही है कि किसी भी पर्व को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ सब मिलकर संपन्न कराते रहे हैं। पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोग हर पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाते आए हैं। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सिंह, प्रताप विराजी, पूर्व जिप सदस्य अजीजुर रहमान, विजय विराजी, ब्रह्मदेव पासवान, सरपंच रित नारायण कुसियैत, प्रवीण मेहता, मो. मजीद साफी, मो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.