देवघर, मार्च 5 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। मारगोमुंडा सहित इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में सोमवार की रात को होलिका दहन होने के बाद मंगलवार को चंद्रग्रहण लगने के कारण बुधवार को धूमधाम से होली पर्व मनाया गया। होली को लेकर बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों ने रंग, कादो-कीचड़ और कुर्ता फाड़ होली खेली। जहां दोपहर बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के मौके पर छोटे ने बड़ों से आशीर्वाद लिया तो वहीं बड़ों ने भी छोटे पर खूब प्रेम बरसाया। होली के मौके पर विदेशी और देशी शराब की बिक्री जोरों पर रही, इसके अलावे मांस-मछली की दुकानों में भी खूब भीड़ लगी रही। इधर होली को शांतिपूर्ण माहौल में संचालन कराने को लेकर प्रभारी थाना प्रभारी शशि कपूर सदलबल मारगोमुंडा चौक, नोनियाद चौक, पंडानिया मोड़, पिपरा मोड़, कानो मोड़, लहरज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.