भदोही, फरवरी 25 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। होली और ईद पर्व को लेकर मंगलवार को थाना परिसर औराई में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी और सीओ राजीव सिंह ने आपसी प्रेम सौहार्द से होली त्योहार मनाने का संयुक्त रूप से आह्वान किए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में लोग होली त्योहार मनाएं। कहीं भी कोई माहौल बिगाड़ते पकड़ा जाएगा तो कार्रवाई होना तय है। होली त्योहार पर कोई नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का भी प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.