सोनभद्र, मार्च 6 -- विण्ढमगंज। आगामी रामनवमी और ईद पर्व के मद्देनजर थाने पर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने की अपील की गई। इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए जाएंगे किसी भी तरह का कोई नया प्रचलन नहीं लाया जाएगा। कहा कि पर्व में अशांति फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी निगरानी बनाए रखेगी। साथ ही साथ ईद के दिन मस्जिद में नमाज के दौरान तथा रामनवमी पर्व के मद्देनजर निकलने वाले जुलूस के दौरान कमेटी के लोग खुद निगरानी करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, उदय पाल, शिवकुमार, इश्तियाक अहमद, मुमताज अहमद, नसीम अहमद, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.