अररिया, मार्च 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती क्षेत्र जोगबनी में होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया। श्री श्याम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पौदार , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, वार्ड पार्षद प्रभात सिंह आपने शुभचिंतकों के साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोगबनी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। किसी भी तरह की हुड़दंग या अशांति को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ...