अररिया, मार्च 5 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा में होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया। कई जगहों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बथनाहा थानाध्यक्ष रजवीर कुमार साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। किसी भी तरह की हुड़दंग या अशांति को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही । पुलिस लगातार गस्ती करती रही, जिससे पूरे क्षेत्र में होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.