सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला बाग उस्का राजा में गुरुवार को विजयदशमी के दिन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला भव्य एवं ऐतिहासिक मेला महंत लाल बहादुर दास की अगुवाई में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। श्रीपयोहारी आश्रम उसका राजा द्वारा शारदीय नवरात्र में प्रतिवर्ष भगवान राम की विभिन्न लीलाओं का सजीव मंचन किया जाता है। इस दिन रामलीला बाग में भव्य दशहरा मेला का आयोजन होता है। दोपहर बाद भगवान राम, लक्ष्मण, सीता सहित रामलीला बाग में गाजा बाजा के साथ पहुंचे। बाग में बने स्थाई चबूतरा पर विराजमान हुए। मेला में आए श्रद्धालुओं ने प्रभु का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। मेला में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना, मेघनाथ बध, लक्ष्मण का मूर्क्षित होने के दृष्टांत का सजीव मंचन हुआ। इस दौरान जय श्रीराम का नारा लोग लगाते रहे। देर शाम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.