मधेपुरा, मार्च 22 -- चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों के ईदगाहों में शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गयी। त्योहार को लेकर अहले सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा करने वाले अकीदमंदो की भीड़ जमा होने लगा था। इस दौरान जमा मस्जिद चौसा, ईदगाह पैना, चंदा गोठ बस्ती, दीवान टोला चंदा, डमरू टोला बसैठा, बद्री टोला बसैठा, बीरबल टोला, कुंजर टोली कलासन, जमा मस्जिद फुलौत, लौआलगान, सोनवर्षा, अरजपुर, तिरासी टोला बसैठा सहोरा टोला सहित कई ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज अदा की गयी। त्योहार को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की तैनाती रही। चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान और फुलौत थानाध्यक्ष बरुण कुमार शर्मा लगातार क्षेत्र में पेट्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.