पाकुड़, मई 23 -- थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर अंचल निरीक्षक जावेद खान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना के एसआई नागेंद्र कुमार, एएसआई मोहम्मद नईमुल अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा सहित जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर विभिन्न थाना-ओपी में शांति समिति की बैठक बैठक में चर्चा बैठक में बकरीद के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने से बचें। ऐसे मामलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी और दोषियों...