सीवान, मार्च 19 -- महाराजगंज संवाद सूत्र। प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करा ली गई है। निर्वाचित पदाधिकारी सह वीडियो बिंदु कुमार ने बताया कि प्रखंड के जिगरवा, रिसौरा व पोखरा में पैक्स चुनाव के लिए मतदान कराया गया। मतदान के दौरान सभी भूतों पर प्रशासनिक पदाधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात थे। उन्होंने बताया कि पैक्स चुनाव को ले बुधवार को सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 4.30 बजे तक मतदान कराया गया। वीडियो ने बताया कि मतदान के बाद देर संध्या मतगणना होगी। मतगणना के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना की सभी तैयारी पूरी करा ली गई है। मतदान केंद्र व मतगणना स्थल पर निषेधज्ञा लागू कर दी गई है। मतगणना की तैयारी को ले स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.