जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने की बर्बर कार्रवाई की जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के खिलाफ आरवाईए ने निकाला विरोध मार्च जहानाबाद, नगर संवाददाता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में आरवाईए की ओर से रविवार को देशव्यापी कार्यक्रम के तहत जहानाबाद में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च ऊंटा मोड़ से अरवल मोड़ तक निकाला गया, जिसका नेतृत्व आरवाईए के जिला संयोजक डॉ. धनंजय कुमार ने किया। यह भी पढ़ें- चुनाव आयुक्त के खिलाफ आइसा का प्रदर्शनविरोध मार्च और सभा अरवल मोड़ पर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों, युवाओं, बु...