गिरडीह, मई 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को लेकर बेंगाबाद के प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन द्वारा मंगलवार की शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से बकरीद पर्व पर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। मौके पर बेंगाबाद बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कहा कि शांति व्यवस्था को लेकर बेंगाबाद चौक पर फ्लैग मार्च निकाला गया है। पर्व के मौके पर एक दूसरे के बीच आपसी समन्वय कायम रखने की अपील की जा रही है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर होगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च बतला दें कि प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च बेंगाबाद चौक होते हुए कई चौक चौराहों पर भ्रमण किया। मौके पर इंस्पेक्टर बमबम क...