जमुई, अप्रैल 13 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल को , द्वितीय चरण की परीक्षा 17 व 18 अप्रैल को और तृतीय चरण की परीक्षा 20 व 21 अप्रैल को संचालित होगी। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने व विधि व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला में परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 14 अप्रैल , 17 अप्रैल व 20 अप्रैल को प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- जिले के 18 केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा आज से वहीं 1...