बरेली, मार्च 22 -- बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) 2025 के 182 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा रविवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में कराई गई। परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के 210 केंद्रों पर कराई गई। इसमें कुल 93420 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रयागराज में 31 केंद्रों पर 12780 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए जिले में 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 31 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी। अभ्यर्थियों को केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश दिया गया। बरेली में 11196 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5148 छात्रों ने परीक्षा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.