पाकुड़, जनवरी 21 -- शांतिपूर्ण तरीके से सरस्वती पूजा मनाने की अपील हिरणपुर, एक संवाददाता। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाने के एसआई गौतम कुमार दास, एसआई जेना बालमुचू एवं एएसआई सनातन मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूजा के दौरान किसी भी स्थिति में अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया। वहीं हाई स्कूल परिसर के बाहर लगने वाले मेले में महिला पुलिस एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा तेज गति से बाइक चलाने वाले बाइकर्स पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। मेला परिसर के अंदर बाइक ले जाना पूर्णतः वर्जित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.