नई दिल्ली, जुलाई 20 -- -संसद मार्ग पर पुलिस की बसों पर प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर, कनॉट प्लेस सर्किल पर तोड़ी गाड़ियां -एनडीएमसी चौक पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी की हवा निकाली यह भी पढ़ें- 'बच्चे हैं हमारे, उनकी पिटाई क्यों कर रहे हो', CJP प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज पर प्रियंका गांधीप्रदर्शन की शुरुआत नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टीम। कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर सोमवार को हुए संसद मार्च ने दिनभर राजधानी को हिलाकर रख दिया। तय समय पर सुबह नौ बजे से पहले ही हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर मंतर की तरफ लगी पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए संसद मार्ग तक पहुंच गए थे। देखते ही देखते कुछ प्रदर्शनकारियों का समूह संसद भवन के करीब पहुंच गया। ऐसे में आनन-फानन में उन्हें हिरासत में लेकर वहां से हटाया गया। लेकिन बाकी प्रद...