गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवादाता। पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पीस कमेटी के सदस्यों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराये। अपने क्षेत्र के अंतर्गत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रमजान,ईद उल फितर,चैत नवरात्रि त्योहार मनाये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,नगर पंचायत और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि शहरी,ग्रामीण क्षेत्रो की सफाई व्यवस्था के लिए जितने सफाई कर्मचारी हैं उन्हे लगाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बैठक में उपस्थित समस्त क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारो में पैनी नजर रखते हुए पुलिस बल के जवानों की ड्यूटी भीड़ भाड़ स्थलों प...