शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहर : डीएम
रायबरेली, मई 23 -- रायबरेली, संवाददाता। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने कोतवाली क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों तथा पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून-व्यवस्था सम्बंधी सुझाव लिए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों को साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.