लखनऊ, फरवरी 20 -- इटौंजा। इटौंजा थाना के अंतर्गत लुधौली गांव में गुरुवार को पुराने मीटर परिवर्तन कर नए मीटर लगाने का कार्य एक कंपनी के कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा था कि उसी समय अवैध वसूली की खबर से गांव में बवाल हो गया था। शुक्रवार को जब उपभोक्ताओं से बात की गई तो बताया गया कि मीटर लगाने के बाद सीलिंग प्रमाण पत्र की रसीद दी जा रही थी। गांव के उपभोक्ता राजकुमार, राम कुमारी, छोटू सिंह, नितिन मिश्रा, श्याम सिंह व अन्य नागरिकों ने बताया कि मीटर बदलने के बाद कर्मचारी सीलिंग प्रमाण पत्र दे रहे थे, लेकिन अवैध वसूली की खबर से ग्रामीण नाराज हो गए और बवाल हो गया। शुक्रवार को ग्रामीणों में कोई विरोध नहीं दिखा। मीटर बदलने का काम शांतिपूर्ण तरीके से चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.