श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती इकौना,संवाददाता। शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इकौना के पांच पीरान जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भारी संख्या में मौजूद रहे। ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पांच पीरान जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज भारी संख्या में रोजेदारों ने अदा किया। इसके अतिरिक्त घोसी मस्जिद, मिल्ली मस्जिद, मनिहारी मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्र के मस्जिदों में भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं बसपा नेता नसीम चौधरी ने बताया कि ईदगाह के सदर मोहम्मद हनीफ चौधरी ने बताया है कि शनिवार को ईदगाह में ईद की नमाज 9:30 ...