गिरडीह, मई 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को शांतिपूर्वक ढंग से ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। पर्व को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में अवस्थित मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। झगरुडीह, सुखदेव महुआ, चहाल, परसाटांड़, बजगुन्दा, पतालडीह, घसकरीडीह, खसलोडीह पथराटांड़, भेलवाघाटी, रमनीटांड़, हरकुंड, मनकडीहा, डहुआटांड़, खरियोडीह, गरहाटांड़ में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिए देवरी, भेलवाघाटी, हीरोडीह थाना व गुनियाथर ओपी के पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में गश्त करते देखे गए। यह भी पढ़ें- अमन, अकीदत और कुर्बानी के पैगाम के साथ जिले में मनाई गई बकरीद यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारिगी के साथ मना ईद उल अजहा यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजह...