समस्तीपुर, मार्च 17 -- बिथान। प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी मेले की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मेले को धूमधाम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी गांधी मैदान में चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी मेला पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए झूले,मीना बाजार तथा बच्चों और युवाओं के लिए अन्य आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। साथ ही मेले में सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.