बदायूं, मार्च 14 -- बिल्सी। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुमा अलविदा की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। जुमा अलविदा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ सुनील कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पैदल रूट मार्च किया। नगर की कोठी वाली मस्जिद, जामा मस्जिद सहित सभी प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर करीब दो बजे मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.