चतरा, फरवरी 23 -- मतदाताओं ने उत्साह उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। काफी अधिक संख्या में लोगों ने मतदान किया, यही वजह रही कि मतदान का प्रतिशत भी बढ़ा। निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। जिला प्रशासन निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त करती है, तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद। कीर्ति श्री, डीसी चतरा फोटो32- डीसी कीर्तिश्री जी शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर एसपी ने दिया साधुवाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सभी 42 बूथों पर सुरक्षाबलों को एक दिन पूर्व ही तैनात किया गया था। अतिसंवेदनशील 22 बूथों पर अत...