हाजीपुर, फरवरी 27 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सहदेई, देसरी और चांदपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौतम कुमार,देसरी में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार और चांदपुरा थाना पर थानाध्यक्ष विट्टू कुमार ने किया। बैठक में प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रुप से लोगों से रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे, सौहार्द वातावरण एवं प्रेम के साथ मनाने की अपील किया गया। साथ ही बैठक में क्षेत्र में होली को लेकर विभिन्न जगहों पर होने वाले होलिका दहन की जानकारी ली गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होगा,वहां पुलिस बल की तैनाती रहेगी। होली के दिन भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तथा विशेष हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक...