बदायूं, मई 16 -- एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने कहा कि परीक्षा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा कराई जा रही है। लेखपाल भर्ती परीक्षा 21 मई के लिए आयोजित है। परीक्षा के लिए शहर के 15 कॉलेज के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, राजाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, दास कॉलेज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लेखपाल की मुख्य परीक्षा 17 केंद्रों पर होगी दास एवं एसके कॉलेज में द...