रुडकी, अप्रैल 12 -- कलियर, संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मद्देनजर क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलियर पुलिस ने इमलीखेड़ा चौकी में जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक में एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर इमलीखेड़ा और धनौरी चौकी क्षेत्र के सोहलपुर सिकरौड़ा, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, हबीबपुर निवादा, मेहवड़ खुर्द, दरियापुर दयालपुर, नागल, पलूनी, तेल्लीवाला, धनौरी और जस्सावाला समेत विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने कहा कि सभी आयोजक शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण वातावरण में निकालें और आपसी भाईचारे को बनाए रखें। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयो...