रुद्रपुर, मार्च 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं हुईं। इसमें 20092 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 855 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार सुबह दस से दोपहर एक बजे तक हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 18753 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 828 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर व्यवसायिक ट्रेड की आईटीईएस, आटोमोटिव, ब्यूटी एंड वैलनेस, रिटेल और इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर की परीक्षा हुई। इसमें 1339 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षायें शांतिपूर्ण हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.