मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी। शहर के शांतिपुरी मोहल्ला की मुख्य गली को चकाचक बनाने का शुरू हो चुका है। बुडको से टेंडर होने के पश्चात मोहल्ले में नाला की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही मोहल्ले की सड़क व नाला का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही शांतिपुरी मोहल्ला में रहनेवाले लोगों की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। इस मोहल्ले में लोग जर्जर सड़क व ओवरफ्लो नाला की समस्या से परेशान हो चुके थे। हिन्दुस्तान के बोले मोतिहारी में छपी खबर का असर हुआ है। हिन्दुस्तान के विशेष आयोजन बोले मोतिहारी में के अंक में शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके माध्यम से लोगों व विद्यार्थियों ने अपनी रोज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसे प्रशासन से गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही आगे बढ़ाई। स्थानीय विधा...