शांतिपुरी में समिति उपाध्यक्ष कमल ठठोला का स्वागत
रुद्रपुर, मई 26 -- शांतिपुरी, संवाददाता। मंगलवार को शांतिपुरी में किच्छा क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कमल ठठोला का भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमल ठठोला के समिति उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र के किसानों को समिति की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि संबंधी कार्यों में तेजी आएगी। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, प्रधान कविता तिवारी, जगदीश कांडपाल, खुशाल सिंह कोरंगा, पूरन चौहान, भवन पाठक, दीपक तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.