शांतिपुरी में पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- शांतिपुरी, संवाददाता। सैनिक संगठन शांतिपुरी के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। यात्रा जिला सैनिक लीग अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह और संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा के नेतृत्व में निकाली गई। मुख्य अतिथि त्रिलोक सिंह ने पूर्व सैनिकों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रहने की अपील की। उन्होंने ईसीएचएस, सीएसडी कैंटीन समेत पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वीर शहीदों के आश्रितों को सम्मान देने के साथ ही सैनिक स्मारकों और शहीद द्वारों के उचित रखरखाव के प्रति सजग रहने का आह्वान किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.