रुद्रपुर, जून 21 -- शांतिपुरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शांतिपुरी में पूर्व सैनिकों के नेतृत्व में योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक सेवानिवृत्त कैप्टन पी.सी. चौबे, सेवानिवृत्त कैप्टन भगवती प्रसाद देवराड़ी एवं शिक्षिका सोनिया कोरंगा ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम और योगिंग-जॉगिंग का अभ्यास कराया। सैनिक संगठन के अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा ने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कविता तिवारी, त्रिलोक सिंह रावत, प्रताप सिंह कोरंगा, सेवानिवृत्त कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, सुभाष जोशी, जगदीश कांडपाल, भुवन चंद्र बुघानी, दीपा उपाध्याय, शुभम कोरंगा, आनंद बल्लभ जोशी, प्रेम सिंह देउपा और कमल ठठोला सहित अनेक ग्रामीण मौजू...