रुद्रपुर, मई 13 -- शांतिपुरी, संवाददाता। सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शांतिपुरी सत्संग आश्रम सीबीएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सुमित मेहता सर्वाधिक 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ कनिष्का भट्ट दूसरे व 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ कनक दानू तीसरे स्थान पर रही। हीरावती माध्वानंद जोशी सरस्वती बिहार शांतिपुरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मानवी जोशी सर्वाधिक 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, 93 प्रतिशत अंकों के साथ चित्रा बुघानी दूसरे व 92 प्रतिशत अंकों के साथ हिमांशु सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति, स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने बधाई दी है। यह भी पढ़ें- डीएसबी के होनहारों ने फिर लहराया परचम यह भी पढ़ें- द विजडम ग्लोबल स्कूल की टॉपर बनीं गुरशरण कौर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...