नई दिल्ली, मार्च 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रसिद्ध मूर्तिकार और चित्रकार किरण दीक्षित ठक्कर ने अपनी एकल कला प्रदर्शनी आवर आश्रम - शांतिनिकेतन का आयोजन किया। दो मार्च से शुरू हुई यह प्रदर्शनी इंडिया हैबिटेट सेंटर की विजुअल आर्ट्स गैलरी में नौ मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगी। किरण दीक्षित ठक्कर, रामकिंकर बैज की शिष्या हैं, जिन्होंने दशकों से शांतिनिकेतन के परिदृश्य, लोगों और जीवन-शैली से प्रेरित होकर 100 से अधिक मूर्तियां, चित्र, जलरंग और ड्रॉइंग्स तैयार की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...