शांतिधारा फाउंडेशन ने श्री साईं मंदिर में अर्पित किए 108 किलो चावल
रामगढ़, जून 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शांतिधारा फाउंडेशन के स्थायी सामाजिक प्रकल्प चावल सेवा के तहत गोला रोड स्थित राधाकृष्ण कॉलोनी के साईं मंदिर में 108 किलो चावल बुधवार को अर्पित किया गया। यह सेवा मंदिर के 16वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान की गई। मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय ने बताया कि श्री साईं मंदिर का तीन दिवसीय 16वां स्थापना दिवस समारोह शुरू हो गया है। समारोह का समापन शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर दोपहर 12:30 बजे से हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक बृहस्पतिवार को भी नियमित रूप से खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर किया भंडारा शांतिधारा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने कहा कि फाउंडेशन विभिन्न सामाजिक ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.