रामगढ़, मार्च 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधिशांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से शनिवार को कस्तूरबा इंटर महिला महाविद्यालय में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच श्रीमद्भागवत गीता का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने बताया कि गीता प्रेस गोरखपुर की ओर से प्रकाशित वैश्विक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता की एक-एक प्रति महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच प्रसाद स्वरूप वितरित की गई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ है, जो हमें कर्तव्य, नैतिकता और आत्मिक शांति का संदेश देता है। महाविद्यालय की प्रभारी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.