उन्नाव, फरवरी 8 -- उन्नाव। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोजन में रविवार को पीडब्ल्यूडी परिसर स्थित गायत्री मंदिर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनवरी माह में जनपद से शांतिकुंज हरिद्वार गए परिजनों का सम्मान किया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह और स्वागताध्यक्ष विनोद शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम में लल्लू मास्टर, आशू, राजेन्द्र प्रताप, जयशंकर प्रसाद, महेन्द्र शंकर, सुरेश, नीलम, सरोज और मालती सहित अन्य लोगों ने अपने अनुभव और अनुभूतियां साझा कीं। इसके साथ ही मिशन की आगामी कार्य व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ साधक प्रशांत पटनायक ने शांतिकुंज से लौटे 55 परिजनों को मंत्र पट्टिका देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, अनिल, गौरव, प्रशांत, कमल, यदुनंदन, पुष्पा और अर्चना सहित अन्य उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.