बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- शांतिकुंज से आए विद्वान एकाग्रता बढ़ाने व समय प्रबंधन का देंगे टिप्स पटना में आज होगा युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम जिला के युवाओं को पटना ले जाने की मुफ्त सुविधा बिहारशरीफ, निज संवाददाता। पटना गांधी मैदान बापू सभागार के पास रविवार की सुबह 10 बजे से युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा। इसमें युवाओं को शांतिकुंज से आए विद्वान एकाग्रता बढ़ाने व समय प्रबंधन का टिप्स देंगे। गायत्री परिवार के सदस्य मिथिलेश कुमार विद्यार्थी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना जाने के लिए रामचंद्रपुर गायत्री शक्तिपीठ के पास से सुबह छह बजे बस खुलेगी। कार्यक्रम में युवाओं को पढ़ाई में मन कैसे लगाएं, अपना व्यक्तित्व कैसे संवारें, विद्यार्थी जीवन को कैसे सफल बनाएं, बेरोजगारी से मुक्ति कैसे मिलेगी समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर जानकारी दी जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.