शांतिकुंज से आई पावन कलश ज्योति यात्रा का किया स्वागत
पीलीभीत, मई 14 -- बिलसंडा। शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्ज्वलित अखंड दीपक शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पावन कलश ज्योति यात्रा का बिलसंडा क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। गायत्री परिवार से जुड़े लोगों में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेते हुए शांतिकुंज हरिद्वार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पावन कलश ज्योति यात्रा के दौरान हम सुधरेंगे युग सुधरेगा जैसे नारे लगाते हुए गायत्री परिजन और साधक चल रहे थे। बिलसंडा में दो दिवसीय भ्रमण के दौरान पावन कलश ज्योति यात्रा का घनश्यामपुर, रुरिया, बिलसंडा में देवीस्थान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, बबुरा, ईंटगांव, बमरोली, मुड़िया, लिलहर, बिलहरा, पिपरगहना, हेमपुर, जादौपुर नथा, बड़ागांव, सुजनी, पंडसी, बिहारीपुर हीरा समेत कई गांवों में स्वागत किया गया। शांतिकुंज के संस्थापक पं. श्रीराम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.