हरिद्वार, मई 30 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित राष्ट्र रक्षा एवं आपदा सुरक्षा कार्यशाला में युवाओं और महिलाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने के महत्वपूर्ण उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सेना के पूर्व सर्जन रियर एडमिरल फ्लैग ऑफिसर डॉ. गिरीश गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के दौरान डॉ. गिरीश गुप्ता ने अपने लंबे सैन्य और चिकित्सा अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि दुर्घटना, हार्ट अटैक, डूबने या बेहोशी जैसी आपात स्थितियों में सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है। उन्होंने मरीज को सुरक्षित तरीके से उठाने, प्राथमिक उपचार देने तथा सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की विधि का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।राष्ट्...