शांतिकुंज में यातायात पुलिसकर्मियों के लिए तनाव प्रबंधन शिविर का समापन
हरिद्वार, जुलाई 19 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में उत्तराखंड यातायात पुलिस के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के लिए दो दिवसीय तनाव प्रबंधन शिविर का आज समापन हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक जीवन दृष्टि का विकास हेतु सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिये गये। शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि आंतरिक संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक चिंतन प्रभावी कार्यक्षमता तथा स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि सेवा के साथ मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। वहीं प्रतिभागियों ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय का भ्रमण किया और परिसर की शांति व सुकुन देन का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.