हरिद्वार, जून 21 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार का योग अभियान वैश्विक स्तर पर दिखाई दिया। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों साधकों ने अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास कर योग को जीवन-पद्धति के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देश-विदेश के विभिन्न प्रज्ञा केंद्रों से योग, साधना और सांस्कृतिक जागरण के प्रेरक संदेश भी प्रसारित किए गए। शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम, आसन या रोग निवारण की पद्धति नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान का सर्वोच्च शिखर है। उन्होंने कहा कि यदि योग का उद्देश्य केवल बीमारी दूर करना होता, तो वह किसी साधारण चिकित्सा पद्धति से भिन्न नहीं होता। यह भी पढ़ें- शांतिकुंज में अनेक ...