हरिद्वार, फरवरी 11 -- शहीद मनोज सिंह राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में बुधवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से कमला नेहरू पुरस्कार योजना के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनकी माताओं को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करके समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से विनय शर्मा, आशुतोष, नरेंद्र, प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...