मुंगेर, मई 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।कुर्बानी का त्योहार बकरीद अनुमंडल के मुस्लिम बहुल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुस्लिम धर्माबलंबी व अकीदतमंदों ने मस्जिद, इबादतगाहों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की। नगर के प्रसिद्ध शाही मस्जिद में सैकड़ों अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। समाजसेवियों ने भी मुसलमान भाइयों को बकरीद के त्योहार की शुभकामना दी और गले मिलकर कुर्बानी के इस पवित्र त्योहार पर पशुता की कुर्बानी देने की बात कही। वहीं नगर के रौशन नगर, शेख टोला, हयातनगर, मंसूर नगर, नवीनगर, मोमिन टोला, गौरा, मुंढेरी, खाजेचक, बोखरा आदि गावों में भी बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। यह भी पढ़ें- शांति, सौहार्द्र के साथ मनाया ईद उल अज़हा विभिन्न मोहल्ले में ...