बलरामपुर, फरवरी 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। आगामी होली सहित अन्य त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने की। इस दौरान नागरिकों से खुला संवाद करते हुए होली पर्व को लेकर सुझाव आदान प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। डीएम ने कहा कि बलरामपुर जनपद गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। यहां सभी समुदायों द्वारा सभी त्योहार पारंपरिक उत्साह और सौहार्द के साथ मनाए जाते हैं। इस परंपरा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसपी विकास कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.