छपरा, मई 29 -- भागवत कथा में भक्ति, प्रेम और सनातन संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम फोटो - 20 मढ़ौरा के शिल्हौरी मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित भागवत कथा के दौरान कथा वाचन करते शिवानी किशोरी पेज चार की बॉटम मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय शिल्हौरी धाम मंदिर परिसर में चल रहे लक्ष्मीनारायण यज्ञ में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह सांस्कृतिक महोत्सव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

कथा का संदेश कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन से पधारी कथा वाचिका शिवानी किशोरी जी ने भक्ति, प्रेम और सनातन संस्कृति का संदेश दिया। उन्होंने राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया । उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और प्रेम बनाए रखने का माध्यम भी है। कथा वाचिका ने लोगों से...